देखे ऐसा होगा पेपर यूपी बोर्ड पिछले साल का क्वेश्चन पेपर 10th 12th: UP Board Previous Year Question Paper

By: Raju

On: 24/01/2026

Follow Us:

UP Board Previous Year Question Paper

UP Board Previous Year Question Paper: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के द्वारा पिछले कुछ वर्षों में हुई परीक्षा का पेपर 2026 में आपके लिए वरदान साबित हो सकता है ऐसा इसलिए क्योंकि आपको पता है यूपी बोर्ड का सिलेबस पाठ्यक्रम निर्धारित है तो उसके आधार पर जो पिछले साल क्वेश्चन बनाए गए थे कई सेट में प्रश्न एक सब्जेक्ट का बनता है तो बिल्कुल उसी तरीके से सभी सब्जेक्ट के पांच से 6 सेट बनते हैं।

उन्हें सेट में से यह सभी प्रश्न आपको देखने को मिलेंगे अगर आप प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर हल कर लेते हैं सभी विषय का जो कि यहां पर आपको दिया गया है तो आपको कोई भी समस्या भविष्य में नहीं होने वाली है और आपका रिजल्ट इतना शानदार होगा जितना टॉपर्स का होता है क्योंकि यूपी बोर्ड टॉपर्स का सीक्रेट फार्मूला होता है।

कि वह पिछले साल के क्वेश्चन पेपर को निर्धारित समय अवधि 3 घंटे 15 मिनट में अच्छे से हल करते हैं और अच्छी प्रैक्टिस करते हैं इन क्वेश्चन पेपर से इसलिए आपके लिए यहां वरदान साबित होगा पूरा डिटेल है क्यों आपको यहां पेपर हल करना चाहिए आगे पूरा लेख अंत तक पढ़े ताकि आपको समझ में आए या आपके लिए क्यों जरूरी है आर्टिकल को पूरा पढ़ें क्योंकि आधा अधूरा ज्ञान नुकसानदायक होता है।

यदि आप यूपी बोर्ड (UPMSP) की कक्षा 10वीं या 12वीं की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो शायद आप रोजाना किताबें पढ़ते हैं, नोट्स बनाते हैं और टीचर से डाउट क्लियर करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सबके अलावा एक ऐसी चीज है जो आपकी तैयारी को दोगुना तेज और सटीक बना सकती है? वह है UP Board पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र (Previous Year Question Papers)।

UP Board Previous Year Question Paper 2026: Overview

Post NameUP Board Previous Year Question Paper
Board Nameउत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन
Exam NameUP Board 2026
Class यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं , यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं
Exam date18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026
Category Upmsp up board
UP Board Previous Year Question PaperCheck Below
Official Websitehttps://upmsp.edu.in/

यूपी बोर्ड पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र क्या होते हैं?

UP Board के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र वे असली परीक्षा पत्र होते हैं जो पिछले 5-10 सालों में बोर्ड ने छात्रों से पूछे थे। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, अकाउंटेंसी जैसे सभी मुख्य विषयों के पेपर शामिल होते हैं। मुफ्त PDF में डाउनलोड आगे बताएंगे तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं।

क्यों हैं ये पेपर आपकी सफलता की सबसे बड़ी गारंटी?

  1. परीक्षा पैटर्न की पूरी समझ आ जाती है बोर्ड हर साल पेपर का फॉर्मेट लगभग एक जैसा रखता है। कितने MCQ, कितने शॉर्ट आंसर, लॉन्ग आंसर, कितने अंक के कितने सवाल – सब कुछ पिछले पेपर से पता चल जाता है।
  2. बार-बार पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों का पता चलता है कुछ टॉपिक्स और सवाल ऐसे होते हैं जो 3-4 साल में 2-3 बार दोहराए जाते हैं। जैसे गणित में ट्राइग्नोमेट्री के फॉर्मूले, विज्ञान में रासायनिक समीकरण, या हिंदी में व्याकरण के नियम।
  3. निर्धारित समय में तैयारी हो जाती है: बोर्ड परीक्षा 3 घंटे की होती है। किताब पढ़ने से समय का अंदाजा नहीं लगता, लेकिन असली पेपर हल करने पर आपको पता चलता है कि 100 अंकों के पेपर को कितने समय में पूरा करना है।
  4. कमजोरियां खुद सामने आ जाती हैं जब आप पेपर हल करते हैं और फिर उत्तर मिलान करते हैं, तो पता चलता है कि कहां गलती हो रही है। शायद आप लंबे सवालों में पॉइंट्स मिस कर देते हैं या फॉर्मूले भूल जाते हैं। ये कमजोरियां दूर करने का सबसे अच्छा तरीका पिछले पेपर ही हैं।
  5. आत्मविश्वास बढ़ता है जब आप देखते हैं कि पिछले साल के पेपर में आए 60-70% सवाल आप आसानी से हल कर ले रहे हैं, तो मन में एक अलग ही जोश आता है। परीक्षा हॉल में घबराहट कम होती है और आप शांत मन से पेपर लिख पाते हैं।

यूपी बोर्ड कैसे इस्तेमाल करें पिछले वर्ष के पेपर?

  • रोजाना 1 पेपर हल करें (टाइमर लगाकर)
  • हल करने के बाद उत्तर मिलान करें (कई साइट्स पर सॉल्यूशन भी उपलब्ध हैं)
  • गलत सवालों को दोबारा पढ़ें और नोट्स में जोड़ें
  • कम से कम पिछले 5 साल के 10-15 पेपर जरूर हल करें

UP Board Previous Year Question Paper कहां से डाउनलोड करें?

  • डाउनलोड करना बहुत ज्यादा आसान और सरल है नीचे लिंक दिया गया है 10th 12th विकल्प सेलेक्ट करें।
  • यहां पर पिछले साल के क्वेश्चन पेपर 2025 और 24 के दिखाई देंगे सेलेक्ट करें।
  • यहां पर 10th 12th का विकल्प भी सेलेक्ट करें।
  • अब यहां पर यूपी बोर्ड 10th 12th पिछले साल क्वेश्चन पेपर पीडीएफ डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें।
  • अलग-अलग विषय का पेपर जरूर डाउनलोड करके प्रेक्टिस करना है।
UP Board Previous Year Question Paper 10thClick Here
UP Board Previous Year Question Paper 12thClick Here

क्रैश कोर्स से अच्छा है पिछले साल का यूपी बोर्ड पेपर

आपको बता विभिन्न प्रकार की कोचिंग संस्थान क्रैश कोर्स बचने के नाम पर आपको कई रुपए खर्च करवा देते हैं लेकिन क्वालिटी नहीं देते हैं तो आपको यह सब क्वालिटी पिछले साल के यूपी बोर्ड क्वेश्चन पेपर से मिलेगी जो की कक्षा दसवीं और बारहवीं का बिल्कुल अलग-अलग पेपर है डाउनलोड कर ले।

My name is Raju, and I have been working in the education field for the past 4 years. On this portal, you will find all the latest updates related to the UP Board exams 2026 and other board examinations, including model papers, results, cut-offs, and answer keys.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment