UP Scholarship Correction 2026 Kaise Kare date Badhegi: उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति फार्म में जिनको गड़बड़ी हो गई है तुरंत सुधार करने क्योंकि हो सकता है पोर्टल पर ज्यादा लोड हो जाए तो पोर्टल ओपन नहीं होता है अक्सर ऐसा देखा गया है इसलिए आपके मन में यह भी सवाल होगा कि यूपी स्कॉलरशिप करेक्शन 2026 डेट बढ़ेगी या नहीं तो निश्चित रूप से डेट बढ़ाने वाली है आप सबसे पहले करेक्शन की प्रक्रिया पर ध्यान दें और जल्दी से जल्दी सुधार करके फॉर्म सबमिट करें।

आपको पता है 24 25 और 26 जनवरी को पैसा भारी मात्रा में क्रेडिट किया गया है अगर आपका आवेदन फार्म में कोई भी त्रुटि है गलती है तो उसको समय रहते सुधार कर लेना ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है क्योंकि समय बीत जाने के बाद सुधार नहीं होगा तो आप परेशान हो जाएंगे आपको छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी वंचित रह जाएंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजना (UP Scholarship) आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए एक वरदान है। SC, ST, OBC, सामान्य और अल्पसंख्यक वर्ग के लाखों छात्र हर साल इस योजना के माध्यम से पढ़ाई के खर्च में मदद पाते हैं। लेकिन कई बार आवेदन फॉर्म में छोटी-मोटी गलतियां हो जाती हैं – जैसे नाम की स्पेलिंग गलत, बैंक अकाउंट नंबर में त्रुटि, आय प्रमाण पत्र की डिटेल्स में कमी, या संस्थान का नाम गलत होना। ऐसी गलतियों के कारण छात्रवृत्ति रिजेक्ट हो सकती है या पेमेंट में देरी हो सकती है।
यही कारण है कि UP Scholarship Correction 2026 का मौका बहुत महत्वपूर्ण है। आपको पता है बहुत से आवेदन फार्म में गलती होना जायज है ऐसा हमेशा होता है इसलिए सुधार करने की प्रक्रिया और तिथियां पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी होता है।
UP Scholarship Correction 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां
- सुधार विंडो खुलने की तिथि: 10 फरवरी 2026
- ऑनलाइन सुधार की अंतिम तिथि: 13 फरवरी 2026
- संशोधित फॉर्म की हार्ड कॉपी कॉलेज/संस्थान में जमा करने की अंतिम तिथि: 18 फरवरी 2026
ये तिथियां उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी की गई हैं। 13 फरवरी के बाद सुधार का कोई और मौका नहीं मिलेगा, इसलिए तुरंत कार्रवाई करें।
UP Scholarship Correction 2026 date Badhegi?
यूपी छात्रवृत्ति की करेक्शन डेट सुधार डेट बढ़ेगी या नहीं आपके मन में सवाल होगा तो निश्चित रूप से 13 फरवरी से यह तिथि जरूर बढ़ेगी इसका ऑफिशल अनाउंसमेंट जल्द होगा हालांकि आप 18 फरवरी तक आवेदन फार्म कॉलेज में फॉरवर्ड कर सकते हैं संशोधन की पश्चात इसलिए फार्म निर्धारित तिथियां के भीतर सुधार कर लें डेट बढ़ेगी तो उसकी ऑफिशियल डेट यहां पर अपडेट हो जाएगी और ऑफिशल नोटिस भी अपडेट होगा।
UP Scholarship Correction कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर से https://scholarship.up.gov.in/ पर जाएं।
- लॉगिन करें: ‘Student Login’ पर क्लिक करें। अपना OTR नंबर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन), पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन करें।
- डैशबोर्ड पर जाएं: लॉगिन होने के बाद अपना आवेदन फॉर्म खोलें। जहां ‘Application Form’ या ‘Edit Application’ का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- त्रुटियां सुधारें: गलत जगहों पर सही जानकारी भरें। जैसे:
- नाम, पिता का नाम, आधार नंबर
- बैंक अकाउंट डिटेल्स (IFSC कोड, अकाउंट नंबर)
- आय, जाति प्रमाण पत्र की डिटेल्स
- संस्थान का नाम और कोर्स केवल वही फील्ड्स एडिट करें जिनमें गलती है। अनावश्यक बदलाव न करें।
- दस्तावेज अपलोड करें (यदि जरूरी): अगर कोई नया प्रमाण पत्र लगाना हो तो अपलोड करें।
- सबमिट करें: सभी बदलाव चेक करने के बाद ‘Submit’ या ‘Final Submit’ पर क्लिक करें।
- प्रिंटआउट लें: सुधार के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालें।
- संस्थान में जमा करें: प्रिंटआउट को अपने कॉलेज/स्कूल/संस्थान में 18 फरवरी 2026 तक जमा कर दें। संस्थान इसे वेरिफाई कर आगे भेजेगा।
सुधार नहीं करने पर छात्रवृत्ति से वंचित हो जाएंगे
- छोटी सी गलती से छात्रवृत्ति रिजेक्ट हो जाती है, जिससे पढ़ाई पर असर पड़ता है।
- समय पर सुधार करने से पेमेंट जल्दी आता है – PFMS के माध्यम से सीधे बैंक में।
- हजारों छात्रों ने पिछले साल सुधार करके अपनी छात्रवृत्ति बचाई। आप भी कर सकते हैं!
- ये आपकी मेहनत और परिवार की उम्मीदों को पूरा करने का मौका है।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. प्रश्न: UP Scholarship Correction 2026 date Badhegi?
उत्तर: जरूर उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति करेक्शन की डेट बढ़ेगी क्योंकि पोर्टल पर सर्वर लोड ज्यादा हो जाने के कारण पोर्टल ओपन नहीं होता है और करेक्शन सफल नहीं हो पता है इसलिए डेट जरूर बढ़ेगी।
2. प्रश्न: UP Scholarship सुधार के बाद क्या होगा?
उत्तर: सुधार के बाद संस्थान वेरिफाई करेगा, फिर NIC द्वारा स्क्रूटनी होगी। अगर सब सही रहा तो छात्रवृत्ति जल्दी अप्रूव होकर आपके बैंक अकाउंट में आएगी। स्टेटस चेक करते रहें।