घर बैठे बिजली बिल कैसे कम करें देखें नया तरीका 100% होगा कम: BIJLI BILL Kam Kaise Kare Method Steps

By: Raju

On: 06/09/2026

Follow Us:

BIJLI BILL Kam Kaise Kare Method Steps

BIJLI BILL Kam Kaise Kare Method Steps: बिजली बिल कम कैसे करें? आसान और असरदार तरीके

आज के टाइम पर हर समस्या का समाधान है और वह समाधान आपके लिए सबसे ज्यादा कारगर तब होगा जब आप इस आर्टिकल में दी गई पूरी डिटेल को अंत तक पढ़ेंगे और समझेंगे फॉलो करेंगे तो आपका निश्चित रूप से बिल अगर 1500 रुपए आता होगा तो यह घटकर ₹1200 हजार रुपए भी हो जाएगा।

क्या तरीका फॉलो करना है क्या आपके पेनल्टी तो नहीं लग रही है बिल में इसकी जानकारी भी आपको होना चाहिए चलिए बताते हैं क्या प्रक्रिया है क्या आपको फॉलो करना है कौन-कौन से स्टेप्स हैं जिनसे आपका बिजली बिल कम हो जाएगा।

बिजली यूनिट का खेल समझे कम होगा बिल

आप एक महीने में कितना यूनिट बिजली खर्च करते हैं इससे तय होता है कि आपको कितने रुपए का बिल जमा करना होगा प्रति महीने क्योंकि गर्मी में बहुत से लोग ज्यादातर उपकरण प्रयोग करते हैं जैसे कूलर फ्रिज एसी और भी उपकरण जो ज्यादा पावर खर्च करते हैं तो इससे आपका बिजली बिल ज्यादा हो जाता है।

लेकिन यहां पर सबसे ज्यादा जरूरी और समझने वाली बात है कि आज के टाइम पर ज्यादातर लोगों को स्मार्ट मीटर लग गया है जो आपके पेनल्टी भी लगता है अगर आप एक तय समय में ज्यादा वाट का प्रयोग करते हैं खर्च करते हैं तो इसी को ध्यान में रखते हुए आपको बिजली यूनिट का खेल समझना होगा जिससे आपका बिजली बिल कम हो जाएगा।

बिजली बिल स्मार्ट मीटर पेनल्टी से बचें

स्मार्ट मीटर आपको जरूर पेनल्टी लगा देगा जिसके लिए आपको ज्यादा बिल देना पड़ता है उसमें से एक कारण यहां होता है कि जैसे आपका 1 किलोवाट का कनेक्शन है तो आप 1000 वॉट से ज्यादा एक तय समय में खर्च करते हैं जैसे 1500 वॉट से ज्यादा खर्च करते हैं प्रतिदिन या जैसे आपने एक मोटर चलाया है 746 वाट का उसके साथ एक प्रेस 600 वाट का एक साथ चला दिया है और कुछ उपकरण अन्य भी चल रहे है।

जैसे पंखे बल्ब तो उसे स्थिति में आपका कनेक्शन 1 किलोवाट है आप उससे ज्यादा बिजली प्रयोग कर रहे हैं तो उसे स्थिति में स्मार्ट मीटर आपके पेनल्टी लगता है जिसका असर आपके बिजली बिल पर देखने को मिलता है इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना है एक साथ भारी बिजली खर्च करने वाले उपकरण नहीं चलने चाहिए जिससे आपका बिजली बिल कम हो जाएगा।

बिजली यूनिट और बिजली बिल का आकलन प्रति महीने करें

जैसे किसी महीने आपका बिल बहुत ज्यादा आया है तो आपको उसकी जानकारी होना चाहिए कि आपको कितने यूनिट बिल बना है और उसका कितना रुपए भुगतान आपको करना है क्योंकि उससे आपको तय होता है कि आपको कितने पैसे देने होंगे और उसमें आपके प्रति यूनिट कितने रुपए चार्ज लग रहा है आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं या शहरी में इसकी जानकारी के लिए आप अपने बिल के भुगतान से पहले आप पीडीएफ डाउनलोड करके ऑफिशल साइट से बिल जरूर देखें।

क्योंकि जगह के अनुसार तय होता है कि आपको कितने रुपए प्रति यूनिट बिल देना होगा इसका आकलन आपको करना होगा प्रति महीने जिससे आप भारी उपकरण का काम से कम प्रयोग करके बिल आसानी से कम कर सकते हैं उसके लिए निम्नलिखित बिंदु नीचे दिए जा रहे हैं जो आपका बिल हमेशा के लिए कम करेंगे।

1. LED बल्ब और ऊर्जा बचत वाले उपकरण अपनाएं

सबसे पहला और सबसे आसान कदम है पुराने बल्बों को LED बल्ब से बदलना। सामान्य बल्ब या CFL की तुलना में LED बल्ब 70-80 प्रतिशत कम बिजली खर्च करते हैं और ज्यादा देर तक चलते हैं। टीवी, फ्रिज, एसी और वॉशिंग मशीन खरीदते समय 5-स्टार रेटिंग वाले उपकरण चुनें। ये थोड़े महंगे जरूर होते हैं, लेकिन लंबे समय में बिजली बिल में काफी बचत होती है।

सबसे जरूरी होता है आप कम वाट के उपकरण प्रयोग करेंगे तो आपका बिजली बिल निश्चित रूप से कम होगा क्योंकि वह बिजली ज्यादा नहीं खर्च करते हैं और आपको उतना ही लाभ देते हैं जैसे एक 80 वाट का सीलिंग फैन और एक 32 वाट का सीलिंग फैन अंतर बहुत ज्यादा है और इससे बिजली बिल कम होता है।

2. अनावश्यक उपकरणों को अनप्लग करें

कई लोग सोचते हैं कि स्विच ऑफ कर देने से बिजली बंद हो जाती है, लेकिन स्टैंडबाय मोड में भी कई डिवाइस बिजली खाते रहते हैं। टीवी, चार्जर, माइक्रोवेव, कंप्यूटर और म्यूजिक सिस्टम को इस्तेमाल न करने पर प्लग से निकाल दें। इस छोटे से बदलाव से महीने में सैकड़ों रुपये बच सकते हैं।

3. एसी और पंखे का प्रयोग कम से कम करें

गर्मी के मौसम में एसी सबसे ज्यादा बिजली खाता है। एसी को 24-26 डिग्री पर सेट करें। इससे कम तापमान पर रखने से बिजली की खपत तेजी से बढ़ जाती है। दिन में पर्दे बंद रखें ताकि कमरा ठंडा रहे।

4. फ्रिज और वॉशिंग मशीन का सही इस्तेमाल

फ्रिज का दरवाजा बार-बार न खोलें और अंदर ज्यादा सामान न ठूसें। फ्रिज को दीवार से थोड़ी दूरी पर रखें ताकि हवा का संचार ठीक रहे। वॉशिंग मशीन को फुल लोड पर ही चलाएं और ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। गर्म पानी से धुलाई करने पर बिजली ज्यादा लगती है।

5. दिन के उजाले का अधिकतम लाभ उठाएं

सुबह और दोपहर के समय जितना हो सके प्राकृतिक रोशनी का इस्तेमाल करें। खिड़कियां और रोशनदान साफ रखें। रात को सिर्फ उसी कमरे की लाइट जलाएं जहां आप बैठे हों। मोशन सेंसर लाइट या टाइमर वाले स्विच लगाने से भी बचत होती है।

6. नियमित मेंटेनेंस कराएं

एसी, फ्रिज और कूलर की सर्विस समय-समय पर करवाएं। गंदे फिल्टर और कॉइल बिजली की खपत बढ़ा देते हैं। वायरिंग की भी जांच करवा लें क्योंकि लीकेज से भी बिल बढ़ सकता है।

7. सोलर एनर्जी पर विचार करें

आज के टाइम पर सोलर एनर्जी का ज्यादा प्रयोग हो रहा है तो ऐसे में आप भी सब्सिडी वाला सोलर प्रयोग कर सकते हैं आप अपने क्षमता और प्रयोग के मुताबिक आपको जितनी जरूरत है उतने किलोवाट का कनेक्शन आप ले सकते हैं और सोलर एनर्जी का सोलर पैनल लगवा सकते हैं जिससे आपको बहुत ज्यादा फायदा होगा लंबे समय के लिए शुरूआत में आपको थोड़ा अधिक लग सकता है लेकिन बाद में आपको बहुत ज्यादा फायदा होगा आपका बिल बहुत कम हो जाएगा।

ये छोटे-छोटे बदलाव अगर आप नियमित रूप से अपनाते हैं तो कुछ ही महीनों में आपके बिजली बिल में साफ फर्क दिखने लगेगा। सिर्फ पैसे नहीं बचेंगे, बल्कि आपका घर भी ज्यादा आरामदायक बनेगा और आप पर्यावरण के प्रति भी जिम्मेदार महसूस करेंगे।

आज ही एक बदलाव से शुरुआत करें। अगले महीने का बिल देखकर आपको खुद हैरानी होगी कि कितनी आसानी से बचत हो गई।

FAQ

प्रश्न: क्या सिर्फ LED बल्ब लगाने से ही बिजली बिल काफी कम हो सकता है?

उत्तर: हां, LED बल्ब लगाने से तुरंत फर्क पड़ता है क्योंकि लाइटिंग घर की कुल बिजली खपत का बड़ा हिस्सा होती है।

My name is Raju, and I have been working in the education field for the past 4 years. On this portal, you will find all the latest updates related to the UP Board exams 2026 and other board examinations, including model papers, results, cut-offs, and answer keys.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment