चेक करें MP पुलिस एडमिट कार्ड देखें एग्जाम सिटी: MP Police Admit Card 2026 Pdf Download

By: Shiv Mangal

On: 15/11/2026

Follow Us:

MP Police Admit Card 2026

MP Police Admit Card 2026 Pdf Download : मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड एग्जाम सिटी कैसे डाउनलोड करेंगे कैसे चेक करेंगे तुरंत देखेंगे क्योंकि 19 नवंबर को परीक्षा है तो ऐसे में एग्जाम सिटी चेक कर ले एडमिट कार्ड में सारे डिटेल आपको देखने को मिल जाएगी।

परीक्षा निर्धारित समय पर होने वाली है इसके लिए आपको बेहतर तैयारी के साथ परीक्षा पास करना होगा क्योंकि गवर्नमेंट जॉब में आज के टाइम पर सैलरी बहुत अच्छी है स्थिर नौकरी मिलती है इसके लिए आप एमपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड डाउनलोड समय पर कर ले यहां पर पूरा डिटेल और लिंक अपडेट किया गया है।

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में हजारों युवाओं के सपने साकार होने वाले हैं। 7500 पदों के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए अब सबसे महत्वपूर्ण चरण आ गया है—एडमिट कार्ड डाउनलोड करना।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित पुलिस कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जल्द जारी होने वाला है। परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होने वाली है। एग्जाम सिटी की जानकारी लगभग 12 नवंबर के आसपास और पूरा एडमिट कार्ड 15 नवंबर 2026 के आसपास आने की उम्मीद है। आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ही इसे डाउनलोड करना होगा।

MP Police Admit Card 2026: Overview

विवरणMP Police Admit Card 2026 जानकारी
भर्ती प्राधिकरणमध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
विभागमध्य प्रदेश पुलिस विभाग
पद का नामकांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)
विज्ञापन संख्या583/2026
कुल रिक्तियां7,500
परीक्षा शहर जानकारी12 नवंबर 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि15 नवंबर 2026
परीक्षा प्रारंभ तिथि19 नवंबर 2026 से
परीक्षा मोडकंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in

एमपी पुलिस कांस्टेबल सैलरी और भत्ते (MP Police Constable Salary)

मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद का वेतनमान 7वें वेतन आयोग (Pay Level-4 / Pay Band-1) के तहत ₹19,500 से ₹62,000 निर्धारित है। नियुक्ति के बाद शुरुआती बेसिक पे ₹19,500 प्रति माह होता है। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार परिवीक्षा अवधि (Probation Period) के पहले तीन वर्षों में क्रमशः 70%, 80% और 90% स्टाइपेंड दिया जाता है, जिसके बाद पूर्ण वेतन लागू होता है।

पूर्ण वेतनमान लागू होने पर बेसिक पे के साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA), वर्दी और विशेष ड्यूटी भत्ता जुड़ता है। एनपीएस (NPS) और अन्य कटौतियों के बाद एक कांस्टेबल को लगभग ₹24,000 से ₹30,000 प्रति माह इन-हैंड सैलरी मिलती है, जो पोस्टिंग के शहर और वार्षिक वेतन वृद्धि के साथ लगातार बढ़ती रहती है।

स्थाई नौकरी और बैटरी करियर के साथ फ्यूचर अच्छा हो जाता है इसलिए आज के टाइम पर सरकारी नौकरी की तैयारी करने के लिए प्रति स्पर्धा बहुत ज्यादा है।

MP पुलिस करियर ग्रोथ और प्रमोशन के अवसर (Career Growth & Promotion)

एमपी पुलिस कांस्टेबल की नौकरी न केवल स्थायित्व और सामाजिक सम्मान देती है, बल्कि इसमें विभागीय पदोन्नति के बेहतरीन अवसर भी मौजूद हैं।

सेवा काल, उत्कृष्ट कार्य रिकॉर्ड और विभागीय परीक्षाओं के माध्यम से कांस्टेबल का प्रमोशन हेड कांस्टेबल (Head Constable), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI), सब-इंस्पेक्टर (SI) और आगे चलकर इंस्पेक्टर (TI) पद तक हो सकता है। प्रमोशन के साथ-साथ ग्रेड पे, अधिकार और सुविधाएं भी बढ़ती जाती हैं। और सैलरी भी बेहतर होती है प्रमोशन और करियर ग्रोथ के साथ।

MP Police Admit Card 2026 कैसे Pdf डाउनलोड करें?: Steps

यूपी पुलिस कांस्टेबल एक्जाम सिटी एडमिट कार्ड अपने मोबाइल से PDF डाउनलोड करने के लिए यहां पर बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ऑनलाइन प्रयोग करें और डाउनलोड करें:

  1. एमपी पुलिस कांस्टेबल एक्जाम सिटी एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Admit Card” या “Test Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. Police Constable (G.D.) Recruitment Test 2026 का लिंक चुनें।
  4. अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। कुछ मामलों में मां के नाम के पहले दो अक्षर या आधार के अंतिम चार अंक भी मांगे जा सकते हैं।
  5. कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें।
  6. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखेगा। पीडीएफ प्रिंट आउट डाउनलोड करें अपने मोबाइल में सेव करें।
MP Police Admit Card 2026 PDF Download LinkClick Here | Join Group
Apply OnlineClick Here

डाउनलोड करते समय नेट कनेक्शन अच्छा रखें। सर्वर लोड ज्यादा होने पर थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करें। एडमिट कार्ड में अपना नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तिथि, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम अच्छी तरह चेक कर लें। कोई गलती नजर आए तो तुरंत MPESB से संपर्क करें।

एडमिट कार्ड में ये डिटेल्स होती हैं: उम्मीदवार का नाम, पिता/माता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा तिथि व समय, अनुदेश और महत्वपूर्ण निर्देश। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और मूल फोटो पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) जरूर ले जाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1: MP Police Constable Admit Card 2026 कब जारी होगा?

उत्तर: अपेक्षित रूप से 15 नवंबर 2026 के आसपास। परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी, इसलिए परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होने की संभावना है। आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।

प्रश्न 2: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या चाहिए?

उत्तर: मुख्य रूप से एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि। कभी-कभी अतिरिक्त डिटेल्स भी मांगी जा सकती हैं।

My name is Shiv Mangal, and I have been working in the education field for the past 4 years. On this portal, you will find all the latest updates related to the UP Board exams 2026 and other board examinations, including model papers, results, cut-offs, and answer keys.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment