चेक करें RRB पैरामेडिकल स्टाफ एग्जाम सिटी एडमिट कार्ड: RRB Paramedical Staff Exam City Admit Card

By: Shiv Mangal

On: 14/11/2026

Follow Us:

RRB Paramedical Staff Exam City Admit Card

RRB Paramedical Staff Exam City Admit Card डाउनलोड: देखें आपकी परीक्षा कौन से शहर में कौन सी तिथि को होने वाली है एग्जाम सिटी एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक से

अगर आपने RRB Paramedical Staff भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो यह लेख सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि आपकी परीक्षा की तैयारी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा CEN 05/2026 के तहत पैरामेडिकल स्टाफ पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 23 और 25 नवंबर 2026 को निर्धारित है।

सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड (ई-कॉल लेटर) डाउनलोड करना सिर्फ एक औपचारिकता नहीं है। यह आपके यात्रा की योजना, मानसिक शांति और परीक्षा दिन की सफलता तय करता है। इसलिए आपको सबसे पहले सही एग्जाम सिटी चेक करना जरूरी है और एग्जाम डेट के साथ।

590 पदों में आपको सरकारी जॉब के लिए सिर्फ एक सीट की जरूरत होती है उसके लिए आपको बेहतर मेहनत और तैयारी के साथ परीक्षा में बैठे  इसलिए आज ही इस प्रक्रिया को समझ लें और तैयार रहें। यह आपके करियर का सुनहरा मौका है—नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, फार्मासिस्ट, लैब असिस्टेंट, रेडियोग्राफर जैसे पदों पर रेलवे में स्थायी नौकरी।

RRB Paramedical Staff Exam City Admit Card: Overview

घटनासंभावित तिथिटिप्पणी
CBT परीक्षा तिथि23 और 25 नवंबर 2026दो दिन में आयोजित
RRB Paramedical Staff Exam City इंटिमेशन स्लिपलगभग 13 नवंबर 2026 (परीक्षा से 10 दिन पहले)परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी
एडमिट कार्ड (ई-कॉल लेटर)लगभग 19 नवंबर 2026 (परीक्षा से 4 दिन पहले)पूरा सेंटर पता और रिपोर्टिंग टाइम
कुल रिक्तियां590विभिन्न पैरामेडिकल पद
आधिकारिक वेबसाइटrrb.indianrailways.gov.in / संबंधित क्षेत्रीय RRB साइटलॉगिन जरूरी

आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ सैलरी और भत्ते (RRB Paramedical Staff Salary)

भारतीय रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ के विभिन्न पदों (जैसे- स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब असिस्टेंट, रेडियोग्राफर, डायलिसिस टेक्नीशियन आदि) को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत बेहतरीन वेतनमान मिलता है। पद के अनुसार इनका पे-लेवल Level-2 से लेकर Level-7 तक निर्धारित है। उदाहरण के लिए, नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट (Level-7) का शुरुआती बेसिक पे ₹44,900, फार्मासिस्ट (Level-5) का ₹29,200 और लैब असिस्टेंट (Level-3) का ₹21,700 प्रति माह होता है।

बेसिक पे के अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (TA), नाइट ड्यूटी अलाउंस और विशेष पेशेंट केयर अलाउंस भी दिया जाता है। सभी भत्तों को मिलाकर पोस्ट के अनुसार शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹35,000 से ₹75,000 प्रति माह तक पहुंच जाती है। इसके साथ ही रेलवे की ओर से मुफ्त पास (Railway Pass), मेडिकल सुविधाएं और बोनस भी मिलता है।

करियर ग्रोथ और प्रमोशन के अवसर (Career Growth & Promotion)

रेलवे पैरामेडिकल सेवा में नौकरी की सुरक्षा के साथ-साथ पदोन्नति (Promotion) के स्पष्ट अवसर मौजूद हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति देश भर के रेलवे जोनल अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में होती है।

सेवा अवधि, वार्षिक कार्य मूल्यांकन और विभागीय परीक्षाओं (LDCE) के माध्यम से कर्मचारियों को नियमित प्रमोशन मिलता है। उदाहरण के लिए, स्टाफ नर्स आगे चलकर सीनियर नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट और चीफ मेट्रन बन सकती हैं, जबकि फार्मासिस्ट और टेक्नीशियन ग्रेड-III से ग्रेड-II, ग्रेड-I और चीफ सुपरवाइजर पद तक पदोन्नत होते हैं।

RRB Paramedical Staff Exam सिटी इंटिमेशन स्लिप क्यों जरूरी है?

सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी होती है। इसमें आपके परीक्षा शहर, संभावित तारीख और शिफ्ट की जानकारी मिलती है। इससे आप ट्रेन/बस का टिकट बुक कर सकते हैं, होटल ढूंढ सकते हैं जो आपके लिए मन की शांति के लिए बहुत जरूरी होता है।

RRB Paramedical Staff Exam City Admit Card Pdf Download Kaise Kare: Steps

बेहतर करियर के लिए रेलवे में आपको नौकरी पक्का करने के लिए एडमिट कार्ड एक्जाम सिटी डाउनलोड करके देखना होगा उसके लिए यहां पर स्टेप्स बता दिए गए हैं कैसे चेककरें:

  1. अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या मुख्य पोर्टल rrb.indianrailways.gov.in खोलें।
  2. CEN 05/2026 (Paramedical) सेक्शन में जाएं।
  3. “Exam City Intimation” या “E-Call Letter / Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  4. रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (या पासवर्ड) डालें। कैप्चा भरें।
  5. डिटेल्स चेक करें और PDF डाउनलोड कर लें। कम से कम 2-3 कॉपी प्रिंट कर लें।
  6. एग्जाम सिटी के साथ एग्जाम डेट एग्जाम शिफ्ट भी चेक करें पीडीएफ डाउनलोड करके।
RRB Paramedical Staff Exam City Pdf DownloadClick Here | Join Group (Active)
Check Application StatusClick Here

एडमिट कार्ड में आपका नाम, रोल नंबर, फोटो, सिग्नेचर, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम, गेट क्लोजिंग टाइम और जरूरी निर्देश होते हैं। इन सभी को ध्यान से मिला लें।

परीक्षा दिन के लिए जरूरी बातें

एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी (आधार, पैन, वोटर आईडी आदि) जरूर ले जाएं। आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी हो सकता है, इसलिए आधार अनलॉक रखें। सेंटर पर समय से पहले पहुंचें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

प्रश्न 1: सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड में क्या अंतर है?

उत्तर: सिटी स्लिप में सिर्फ शहर और तारीख बताई जाती है ताकि यात्रा की योजना बन सके। एडमिट कार्ड में पूरा सेंटर पता, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और रोल नंबर होता है। प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है।

प्रश्न 3: एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा तो क्या उपाय?

उत्तर: ब्राउजर कैश क्लियर करें, दूसरे ब्राउजर या डिवाइस से कोशिश करें। रजिस्ट्रेशन नंबर और DOB सही डालें। आवेदन स्टेटस चेक करें।

My name is Shiv Mangal, and I have been working in the education field for the past 4 years. On this portal, you will find all the latest updates related to the UP Board exams 2026 and other board examinations, including model papers, results, cut-offs, and answer keys.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment