गैस बुकिंग कैसे करें घर बैठे मोबाइल से ऑनलाइन भारत इंडियन HP : Gas Booking Kaise Kare Online Indane Bharat HP

By: Raju

On: 13/03/2026

Follow Us:

Gas Booking Kaise Kare Online Indane Bharat HP

Gas Booking Kaise Kare Online Indane Bharat HP: ऑनलाइन गैस बुकिंग कैसे करें 2026 पूरा तरीका ध्यान से देखें बिल्कुल सरल और आसान है।

अभी के टाइम पर एलपीजी गैस की शॉर्टेज देखने को मिल रही है जिसके कारण सभी को परेशान होना पड़ रहा है ऐसे में बहुत से लोगों को अभी गैस बुकिंग करने का सही तरीका नहीं पता है इसलिए उन्हें समस्या होती है बहुत लोगों को यह भी नहीं पता कि कौन सा मोबाइल नंबर उनके गैस कनेक्शन के साथ जुड़ा हुआ है और बहुत से लोगों का केवाईसी अपडेट नहीं है तो इन सभी बातों के बारे में आपको पूरी जानकारी होना चाहिए।

ताकि आप बिल्कुल फ्री में मोबाइल से गैस बुकिंग कर सके चाहे आपका कोई सा भी गैस कनेक्शन हो यहां पर पूरा तरीका अलग-अलग गैस के लिए बताया जा रहा है ताकि आप जल्दी से जल्दी बिल्कुल फ्री में इंडियन गैस भारत गैस एचपी गैस की ऑनलाइन बुकिंग कर सकें घर बैठे मोबाइल से पूरा तरीका ध्यान से अंत तक देखें।

क्योंकि अभी के टाइम पर गैस की बुकिंग के लिए आपको हो सकता है इंतजार भी करना पड़ सके और अब तो सरकार ने नया नियम निकाला है कि 25 दिन के बाद ही दोबारा से बुक किया जा सकेगा एक कनेक्शन पर इसलिए आपको इन बातों को ध्यान रखना है किसी भी तरीके से 25 दिन तक आपको गैस जरूर चलना है आपको इन बातों का ध्यान रखना है।

अच्छी खबर यह है कि अब आप Indane, Bharat Gas या HP Gas का सिलेंडर ऑनलाइन बैठे-बैठे बुक कर सकते हैं! बस कुछ मिनट लगते हैं और सिलेंडर आपके घर पर समय पर पहुंच जाता है।

ऑनलाइन बुकिंग न सिर्फ समय बचाती है, बल्कि आपको ट्रैकिंग की सुविधा भी देती है। आप जान सकते हैं कि आपका बुक किया हुआ सिलेंडर कब डिलीवर होगा। साथ ही, पेमेंट भी ऑनलाइन कर सकते हैं, जिससे कैश रखने की टेंशन नहीं रहती।

Indane, Bharat Gas या HP Gas तीनों की बुकिंग का तरीका देखें

ताजा जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन वेबसाइट पर इंडक्शन मिलना बंद हो चुका है इतनी ज्यादा बकरी हो चुकी है कि इंडक्शन भी अब नहीं मिल रहा है जिसके कारण बहुत लोगों को समस्या हो रही है क्योंकि गैस नहीं मिल रहा है मौके पर तो खाना कैसे बनेगा यह बड़ी समस्या हो रही है इसीलिए आपको पहले से तैयार रहना है और घबराना बिल्कुल नहीं है यहां पर पूरी जानकारी को पढ़ते भी अपना गैस एलपीजी बुक करें

1. Indane Gas (Indian Oil) बुकिंग कैसे करें

Indane सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली कंपनी है। ऑनलाइन बुकिंग के कई आसान तरीके हैं यहां पर सबसे प्रमुख और आसान तरीके किसी के लिए भी उपयुक्त हैं फॉलो करें।

  • IndianOil ONE ऐप से: प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड करें। रजिस्टर करें (मोबाइल नंबर से), अपना Consumer Number या LPG ID डालें। ‘Book Refill’ पर क्लिक करें, पेमेंट चुनें (UPI, कार्ड, वॉलेट) और बुकिंग कन्फर्म करें।
  • WhatsApp से: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से 7588888824 पर ‘REFILL’ मैसेज भेजें। और प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  • वेबसाइट से: cx.indianoil.in पर जाएं, अपना LPG ID डालें, OTP से वेरिफाई करें और बुक करें।
  • अन्य: IVRS (7718955555), Missed Call (8454955555) या SMS से भी बुक कर सकते हैं।

2. Bharat Gas बुकिंग कैसे करें

  • ऑफिशियल वेबसाइट: my.ebharatgas.com पर जाएं। ‘Book Cylinder’ सेक्शन में लॉगिन करें या Quick Book चुनें। Consumer Number डालकर बुकिंग करें।
  • ऐप या अन्य प्लेटफॉर्म: Paytm, PhonePe, Google Pay जैसे ऐप्स में Bharat Gas चुनकर Consumer Number डालें और बुकिंग करें।
  • SMS/IVRS: रजिस्टर्ड नंबर से मैसेज या कॉल करके बुक करें।

3. HP Gas बुकिंग कैसे करें

HP Gas के पास सबसे ज्यादा ऑप्शन हैं:

  • वेबसाइट: www.myhpgas.in पर जाएं। ‘Book Refill’ चुनें, Consumer Number डालें और बुक करें।
  • HP Pay ऐप: ऐप डाउनलोड करें और आसानी से बुकिंग करें।
  • Missed Call: रजिस्टर्ड नंबर से 9493602222 पर मिस्ड कॉल दें।
  • WhatsApp: 9222201122 पर ‘Hi’ भेजकर शुरू करें।
  • IVRS: 8888823456 पर कॉल करें।

टिप: बुकिंग से पहले अपना Consumer Number या LPG ID तैयार रखें (यह बिल या सिलेंडर पर लिखा होता है)। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही बुकिंग करें, क्योंकि OTP आता है।

ऑनलाइन बुकिंग के फायदे

  • 24×7 कहीं से भी बुकिंग।
  • डिलीवरी स्टेटस ट्रैक करें।
  • ऑनलाइन पेमेंट से कैशबैक मिल सकता है।
  • लाइन में लगने या दुकान जाने की जरूरत नहीं।
  • घर बैठे सब कुछ मैनेज।

अगर आपका सिलेंडर 25 दिन से ज्यादा पुराना है (कुछ मामलों में बुकिंग गैप 25 दिन तक है), तो तुरंत बुक करें। गल्फ संकट जैसे हालात में भी सरकार डिलीवरी 2-3 दिन में करा रही है, इसलिए घबराएं नहीं।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. क्या ऑनलाइन बुकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है?

हां, ज्यादातर मामलों में आपका Consumer Number रजिस्टर्ड मोबाइल से लिंक होना चाहिए। पहली बार ऐप या वेबसाइट पर OTP से रजिस्टर करें। उसके बाद आसानी से बुकिंग हो जाती है।

My name is Raju, and I have been working in the education field for the past 4 years. On this portal, you will find all the latest updates related to the UP Board exams 2026 and other board examinations, including model papers, results, cut-offs, and answer keys.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment