सैनिक स्कूल इनको मिलेगा कॉलेज इतने नंबर रिजल्ट में है तो काउंसलिंग कैसे करें: Sainik School Result 2026 Counselling Online Kaise Kare

By: Raju

On: 28/02/2026

Follow Us:

Sainik School Result 2026 Counselling Online Kaise Kare

Sainik School Result 2026 Counselling Online Kaise Kare: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा सैनिक स्कूल रिजल्ट जारी कर दिया गया अब आपने अपना स्कोर कार्ड चेक किया होगा आपके थोड़े से कम नंबर हैं या ठीक-ठाक नंबर है तो काउंसलिंग में आपको कितने नंबर पर कॉलेज मिलता है आपके जिले में जो सैनिक स्कूल का विद्यालय है उसमें आपको कॉलेज कैसे मिलेगा काउंसलिंग कैसे ऑनलाइन लाइव करना है पूरा डिटेल यहां पर ध्यान से देखें।

क्योंकि यह एक जटिल प्रक्रिया होती है इसको अगर आप अच्छे से नहीं समझेंगे तो आपको कॉलेज नहीं मिलेगा अच्छा नंबर होने के बावजूद भी क्योंकि इसमें बहुत सी चीज आपको ध्यान रखनी होती है सैनिक स्कूल रिजल्ट कैसे चेक करना है और काउंसलिंग कैसे करना है पूरी डिटेल नीचे अपडेट किया गया है और कितने नंबर पर पिछले साल कॉलेज मिला था कक्षा 6 और कक्षा 9 के उम्मीदवार को यहां पर पूरी डिटेल अंत तक पढ़े।

अगर आपका बच्चा AISSEE 2026 (All India Sainik Schools Entrance Examination) में शामिल हुआ था, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 27 फरवरी 2026 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने क्लास 6 और क्लास 9 के लिए AISSEE 2026 रिजल्ट घोषित कर दिया है। अब अगला बड़ा कदम है ऑनलाइन काउंसलिंग (e-Counselling), काउंसलिंग से ही आपका सिलेक्शन होता है।

यह आर्टिकल उन अभिभावकों और छात्रों के लिए है जो रिजल्ट चेक कर चुके हैं या चेक करने वाले हैं। अगर आपका बच्चा क्वालीफाई कर गया है, तो जल्दी से काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि समय सीमा बहुत सख्त है और सीटें मेरिट के आधार पर भरती हैं।

सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 6th 9th कैसे चेक करें?

सैनिक स्कूल रिजल्ट ऑनलाइन लाइव मोबाइल से लैपटॉप से चेक करने के लिए यहां पर स्टेप्स स्कोरकार्ड का दिया गया है देखें।

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: exams.nta.nic.in/sainik-school-society या nta.ac.in
  • AISSEE 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगिन करें।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
  • मेरिट लिस्ट PDF भी उपलब्ध है, जिसमें ऑल इंडिया रैंक (AIR) दिखाई जाती है। उदाहरण के लिए, क्लास 6 में टॉपर ने 296 मार्क्स और क्लास 9 में 388 मार्क्स प्राप्त किए हैं।

अगर आपका बच्चा क्वालीफाई कर गया है, तो बधाई हो! यह सिर्फ शुरुआत है। अब All India Sainik Schools Admission Counselling (AISSAC) 2026 में भाग लेना अनिवार्य है।

sainik school counselling registration 2026

सैनिक स्कूल काउंसलिंग कब से होगी प्रक्रिया क्या है ध्यान से समझे क्योंकि आपका एडमिशन तभी होता है जब आप काउंसलिंग सही तरीके से करते हैं आपके कॉलेज अलॉटमेंट मिलता है तो उसके लिए यहां पर सैनिक स्कूल काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन कक्षा 6 कक्षा 9 के लिए पूरी प्रक्रिया अपडेट की गई है पूरा स्टेप्स समझे.

क्योंकि थोड़ी सी गलती करेंगे तो आप कॉलेज मिलने से वंचित रह सकते हैं क्योंकि प्रत्येक कॉलेज में कोटा होता है आरक्षण होता है उसके आधार पर आपका नंबर का मिलान करने के साथ कट ऑफ तय किया जाता है और उसी के आधार पर आपको सैनिक स्कूल अलॉटमेंट मिलता है जहां पर आप एडमिशन लेते हैं पढ़ाई करते हैं.

Sainik School 2026 Counselling Online Kaise Kare: Steps

काउंसलिंग पूरी तरह ऑनलाइन है और Sainik Schools Society द्वारा pesa.ncog.gov.in/sainikschoolecounselling पोर्टल पर संचालित की जाती है।

  1. रजिस्ट्रेशन: अगर अभी तक नहीं किया है, तो तुरंत करें। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी 2026 तक कर दी गई है।
  2. चॉइस फिलिंग: रिजल्ट के बाद अप्रैल 2026 में चॉइस फिलिंग विंडो खुलेगी। अपनी पसंद के सैनिक स्कूल चुनें (मेरिट, कैटेगरी और उपलब्ध सीटों के आधार पर)।
  3. सीट अलॉटमेंट: राउंड-वाइज सीट आवंटन होगा। अलॉटमेंट के बाद ‘Accept’ या ‘Hold/Continue’ चुन सकते हैं।
  4. दस्तावेज वेरिफिकेशन और मेडिकल: अलॉटेड स्कूल में जाकर दस्तावेज और मेडिकल टेस्ट करवाएं।
  5. फाइनल एडमिशन: सभी स्टेज पास करने पर दाखिला कन्फर्म होगा।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

प्रश्न 1: सैनिक स्कूल काउंसलिंग 2026 कैसे करें?

प्रश्न 1: सैनिक स्कूल काउंसलिंग 2026 कैसे करें? उत्तर: तुरंत pesa.ncog.gov.in/sainikschoolecounselling पर जाएं और रजिस्ट्रेशन पूरा करें। अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 सुबह 10 बजे तक है। रजिस्ट्रेशन एक बार का है, लेकिन जरूरी है। बिना इसके कोई भी राउंड में भाग नहीं ले पाएंगे।

प्रश्न 2: काउंसलिंग में कितने राउंड होते हैं और अगर पहली बार अच्छा स्कूल नहीं मिला तो?

उत्तर: आमतौर पर कई राउंड होते हैं। अगर पहली अलॉटमेंट में पसंद का स्कूल नहीं मिलता, तो ‘Hold/Continue’ चुनकर अगले राउंड का इंतजार कर सकते हैं।

My name is Raju, and I have been working in the education field for the past 4 years. On this portal, you will find all the latest updates related to the UP Board exams 2026 and other board examinations, including model papers, results, cut-offs, and answer keys.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment