UP Free Scooty Yojana 2026 Apply Online: उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 के लिए सरकार ने 400 करोड रुपए का बजट पेश कर दिया है क्योंकि 11 फरवरी को उत्तर प्रदेश के विधानसभा में बजट पेश किया गया था जिसमें मंत्री सुरेश खन्ना जी के द्वारा पूरा बजट जारी किया गया और योगी जी के सरकार में अब उत्तर प्रदेश की मेधावी छात्राओं के लिए 400 करोड रुपए का बजट रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना जो की बिल्कुल फ्री में दिया जाएगा उसके लिए बहुत ही बड़ा कदम उठाया गया है।
जो की छात्राओं के लिए बहुत ही अच्छा होने वाला है अगर आप भी इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं एलिजिबिलिटी चेक करना चाहते हैं तो यहां पर पूरी डिटेल अपडेट की गई है क्योंकि साल 2026 में जितने भी मेधावी छात्राएं होगी उनके लिए यह योजना बहुत ही कारगर साबित होने वाली है और आपको पता है।
की स्कूटी की कीमत लगभग अब ₹100000 के आसपास हो गई है जो कि आपको बिल्कुल फ्री में योगी सरकार के द्वारा दिया जाएगा इसलिए निश्चिंत होकर पढ़ाई पर फोकस करें क्योंकि मेधावी छात्राओं को ही यह स्कूटी दिया जाएगा उसके लिए क्या कोई योग्यता आपकी होगी कैसे ऑनलाइन आवेदन इस रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए करना है पूरा डिटेल नीचे अपडेट है ध्यान से देखें।
UP Free Scooty Yojana : रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना क्या है?
रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना (Rani Laxmi Bai Scooty Yojana) के तहत मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जा रही है। यह योजना 2026-27 के बजट में घोषित की गई थी और 2026 में इसे लागू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, इसके माध्यम से बेटियों को स्कूटी मिलेगी तो स्कूल कॉलेज जाने में आसानी हो जाएगी और जल्दी से कॉलेज पहुंच सकेंगे।
गणितीय गणना (Mathematical Calculation)
हम गणना के लिए स्कूटी की औसत कीमत को आधार बनाएंगे:
1. स्कूटी की अनुमानित कीमत:
एक अच्छी गुणवत्ता वाली इलेक्ट्रिक स्कूटी या पेट्रोल स्कूटी की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹70,000 से ₹80,000 के बीच होती है। चूंकि सरकार भारी मात्रा में खरीदारी करेगी, तो सब्सिडी और टैक्स छूट के बाद यह लागत ₹65,000 से ₹70,000 प्रति स्कूटी आ सकती है।
2. गणना का सूत्र (Formula):

3. अलग-अलग कीमतों के आधार पर अनुमान:
| औसत लागत प्रति स्कूटी | कुल बजट (करोड़ में) | अनुमानित संख्या (लगभग) |
| ₹65,000 | ₹400 करोड़ | 61,538 स्कूटी |
| ₹70,000 | ₹400 करोड़ | 57,142 स्कूटी |
| ₹75,000 | ₹400 करोड़ | 53,333 स्कूटी |
| ₹80,000 | ₹400 करोड़ | 50,000 स्कूटी |
निष्कर्ष और अन्य कारक
यदि सरकार ₹400 करोड़ खर्च करती है, तो वह लगभग 55,000 से 60,000 छात्राओं को फ्री स्कूटी दे सकती है।

यूपी फ्री स्कूटी योजना का उद्देश्य क्या है?
कल्पना कीजिए, गांव या छोटे शहर में रहने वाली एक मेधावी लड़की को कॉलेज जाना पड़ता है, बालिकाओं को स्कूल कॉलेज जाने में असुविधा को सुविधाजनक बनाने के लिए इस योजना पर काम किया जा रहा है जो की बहुत ही कारगर और उच्चतम योगदान है योगी सरकार का।
- बेटियों की उच्च शिक्षा (ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन) को प्रोत्साहन देना।
- यात्रा की सुविधा से ड्रॉपआउट रेट कम करना।
- लड़कियों को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना, ताकि वे समय पर कॉलेज पहुंच सकें और पढ़ाई पर फोकस कर सकें।
रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर यह योजना न सिर्फ शिक्षा बल्कि बेटियों के सशक्तिकरण का प्रतीक है। अगर आप या आपके घर की कोई बेटी मेधावी है।
UP Free Scooty Yojana 2026: Eligibility
- उत्तर प्रदेश की मूल निवासी लड़की होना अनिवार्य।
- उच्च शिक्षा (ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन) में पढ़ रही हो।
- छात्र के बोर्ड परीक्षा रिजल्ट में अच्छे अंक होना जरूरी है।
- इस योजना का लाभ मेधावी छात्राओं के लिए है जो उत्तर प्रदेश के हैं और अधिक अंक प्राप्त करते हैं रिजल्टमें।
- सरकारी या मान्यता प्राप्त कॉलेज/यूनिवर्सिटी में नामांकित होना चाहिए।
UP Free Scooty Yojana 2026: Important Document
आवेदन के समय ये दस्तावेज तैयार रखें:
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र (UP का)
- मार्कशीट (10वीं/12वीं और कॉलेज की)
- कॉलेज में एडमिशन का प्रमाण
- बैंक अकाउंट डिटेल्स अगर फॉर्म में मांगा गया हो
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर (रजिस्ट्रेशन के लिए)
UP Free Scooty Yojana 2026 Apply Online Kaise Kare: Steps
- उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट uphed.gov.in या संबंधित पोर्टल या कोई नई आधिकारिक पोर्टल लॉन्च होगा उसे पर जाना होगा।
- ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ या ‘Free Scooty Scheme’ सेक्शन में रजिस्ट्रेशन करें।
- मोबाइल नंबर और ईमेल से साइन अप करें, OTP वेरिफाई करें।
- फ्री स्कूटी योजना फॉर्म भरें – व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक डिटेल्स, मेरिट डिटेल्स डालें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट लें।
- अब फॉर्म वेरीफिकेशन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी वितरित किया जाएगा।
- फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बारे में जल्द आधिकारिक अपडेट आएगी या अपडेट होता रहेगा।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. क्या सभी छात्राओं को स्कूटी मिलेगी या सिर्फ मेधावी को?
फ्री स्कूटी योजना का लाभ मेधावी छात्रों को मिलेगा जो अधिकतम अंक प्राप्त करके उच्चतम श्रेणी में आते हैं उनको इस योजना का लाभ मिलेगा।
2. फ्री स्कूटी योजना आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
फ्री स्कूटी योजना के लिए अभी कोई आवेदन की तिथि और अंतिम तिथि घोषित नहीं किया गया है जल्द ही घोषित किया जाएगा।
2 thoughts on “यूपी फ्री स्कूटी योजना 2026 इनको मिलेगा देखें ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है: UP Free Scooty Yojana 2026 Apply Online, Eligibility”