नहीं मिलेगा छात्रवृत्ति जारी हुआ यूपी स्कॉलरशिप सस्पेक्ट लिस्ट 2026 स्टेटस देखे: UP Scholarship Suspect List kaise check kare online

By: Raju

On: 12/03/2026

Follow Us:

UP Scholarship Suspect List kaise check kare online

UP Scholarship Suspect List kaise check kare online: उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति संदिग्ध सूची 2026 (Suspect List) कैसे चेक करें

अगर आपको अभी तक उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति बैंक खाते में नहीं ट्रांसफर हुआ है तो आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति की सस्पेक्ट लिस्ट 2026 चेक करना होगा क्योंकि आपको पता है 2026 में बहुत से कॉलेज ऐसे हैं जिनमें विद्यार्थी आवेदन किए थे लेकिन उनका डाटा बहुत ज्यादा गलत है इसलिए उन्हें संदिग्ध सूची सस्पेक्ट लिस्ट में रखा गया है।

तो उसे स्थिति में आपको उसमें अपना नाम लिस्ट में देखना जरूरी है ताकि कंफर्म हो सके कि आपने क्या गलती की थी अब आपको छात्रवृत्ति मिलेगा या नहीं क्योंकि सुधार करने की तिथि समाप्त हो चुकी है अब आपको क्या करना होगा पूरे डिटेल ध्यान से पढ़ें अगर आपको अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिला है तो क्योंकि लगातार छात्रवृत्ति का पैसा भेजा जा रहा है आपको पता है मार्च महीने में भी आठ और नौ मार्च 2026 को छात्रवृत्ति ट्रांसफर हुआ है।

उसके बाद 18 मार्च को अंतिम रूप से दूसरे चरण के लिए छात्रवृत्ति समाज कल्याण विभाग के द्वारा आधार से लिंक बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा लेकिन आपको पूरी जानकारी इस बात की होनी चाहिए कि आपका नाम तो सस्पेक्ट लिस्ट में नहीं आ गया क्या कारण है क्या कलेक्शन होगा या नहीं पूरी डिटेल ध्यान से पढ़ें कहां से आपको आपके कॉलेज की सस्पेक्ट लिस्ट देखने को मिलेगी पूरे डिटेल देखें अंत तक पढ़ें।

UP Scholarship Suspect List kaise check kare online: Overview

Post NameUP Scholarship Suspect List kaise check kare
Scholarship NameScholarship and Fee Reimbursement Online System
ByDepartment of Social Welfare, U.P.
Year2025-26
BeneficiariesSC / ST / OBC / Minorities / Gen & (EWS)
UP Scholarship Suspect List kaise check kare?Check Below
UP Scholarship Kab Aayega 202618 march 2026
Namescholarship.up.gov.in

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना लाखों छात्रों के लिए आर्थिक सहायता का महत्वपूर्ण साधन है। प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक और अन्य स्तरों पर पढ़ाई करने वाले छात्रों को फीस माफी और छात्रवृत्ति मिलती है, लेकिन कई बार आवेदन में छोटी-मोटी गलतियां या दस्तावेजों में कमी के कारण फॉर्म ‘संदिग्ध’ (Suspect) हो जाता है। अगर आपका नाम UP Scholarship Suspect List में आ गया, तो छात्रवृत्ति रुक सकती है या रिजेक्ट हो सकती है। इसलिए, इसे समय पर चेक करना बेहद जरूरी है।

यूपी स्कॉलरशिप संदिग्ध सूची क्या है और क्यों आती है?

अगर आपने छात्रवृत्ति फॉर्म भरते समय विभिन्न प्रकार की गलतियां कर दी हैं तो उसके लिए संदिग्ध सूची (Suspect List) वह लिस्ट है जिसमें ऐसे छात्रों के नाम होते हैं जिनके आवेदन में कुछ संदेह है। जैसे:

  • आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र या आधार में मिसमैच
  • आयु प्रमाण या हाईस्कूल रोल नंबर में गड़बड़ी
  • डुप्लिकेट आवेदन या फर्जी दस्तावेज का शक
  • NPCI लिंकिंग या बैंक डिटेल्स में समस्या

अगर नाम लिस्ट में है, तो जिला कल्याण अधिकारी (DWO) या संस्थान द्वारा वेरिफिकेशन के बाद ही पैसा रिलीज होता है। कई छात्रों का पैसा इसी कारण अटक जाता है।

UP Scholarship Suspect List kaise check kare: Steps

आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाकर आप आसानी से अपना स्टेटस और संदिग्ध स्थिति चेक कर सकते हैं। (नोट: कभी-कभी Suspect List अलग से PDF/Excel में जारी होती है, जो कॉलेज/यूनिवर्सिटी की वेबसाइट या जिला पोर्टल पर अपलोड होती है।)

  1. उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति 2026 सस्पेक्ट लिस्ट चेक करने के लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउजर खोलें और ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: https://scholarship.up.gov.in
  2. होमपेज पर “Student” या “छात्र” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. “Status” या “आवेदन की स्थिति” (Application Status) वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. सत्र चुनें – जैसे 2025-26 अपना सत्र जिसमें आवेदन किया है सेलेक्ट करें।
  5. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (15 अंकों का Application ID) और जन्म तिथि (DOB) सही फॉर्मेट में डालें (DD/MM/YYYY)।
  6. Search या Submit बटन दबाएं।
  7. स्क्रीन पर आपका पूरा स्टेटस दिखेगा – अगर “Suspect”, “Scrutiny Pending”, “Suspected Data” या “Rejected” जैसा कुछ लिखा है, तो आप संदिग्ध सूची में हैं।
  8. अगर लॉगिन ऑप्शन है (Fresh/Renewal Login), तो अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर डैशबोर्ड पर जाएं – यहां “Scrutiny Result” या “Suspect List” सेक्शन मिल सकता है।
UP Scholarship Suspect List 2026आपके जिले की NIC वेबसाइट और अपने कॉलेज यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से चेक होगा
Official WebsiteClick Here

अप स्कॉलरशिप सस्पेक्ट लिस्ट कहां मिलेगा?

कभी-कभी देखा गया है उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति की सस्पेक्ट लिस्ट आपके जिला की जो NIC वेबसाइट होती है वहां पर देखने को मिलता है कई बार देखा क्या और या तो आपको कॉलेज की वेबसाइट या यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर सस्पेक्ट लिस्ट पीडीएफ फाइल के रूप में देखने को मिलता है।

अगर लिस्ट अलग से जारी है (जैसे Excel फाइल में), तो अपनी कॉलेज/यूनिवर्सिटी की वेबसाइट चेक करें या जिला कल्याण कार्यालय से संपर्क करें।

अगर नाम Suspect List में आ गया तो क्या करें?

  • तुरंत सही दस्तावेज जमा करें (जैसे अपडेटेड आय/जाति प्रमाण पत्र)।
  • कॉलेज/संस्थान से संपर्क करें – वे DWO को फॉरवर्ड करते हैं।
  • सुधार की लास्ट डेट मिस न करें (आमतौर पर मार्च-अप्रैल में अपडेट आते हैं)।
  • PFMS पोर्टल पर भी बैंक डिटेल्स चेक करें।

समय पर चेक करने से आप अपनी छात्रवृत्ति बचा सकते हैं – हजारों छात्र हर साल इसी वजह से पैसा पा लेते हैं!

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

प्रश्न 1: यूपी स्कॉलरशिप Suspect List 2026 Kaise Check Kare?

उत्तर: उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति सस्पेक्ट लिस्ट आपके कॉलेज यूनिवर्सिटी की वेबसाइट या जिले की Nic वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल के रूप में चेक करें।

My name is Raju, and I have been working in the education field for the past 4 years. On this portal, you will find all the latest updates related to the UP Board exams 2026 and other board examinations, including model papers, results, cut-offs, and answer keys.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “नहीं मिलेगा छात्रवृत्ति जारी हुआ यूपी स्कॉलरशिप सस्पेक्ट लिस्ट 2026 स्टेटस देखे: UP Scholarship Suspect List kaise check kare online”

Leave a comment