कोल इंडिया लिमिटेड ट्रेनी एडमिट कार्ड एक्जाम सिटी देखे यहां से: Coal India Limited Exam City Admit Card 2026

By: Raju

On: 11/08/2026

Follow Us:

Coal India Limited Exam City Admit Card 2026

Coal India Limited Exam City Admit Card 2026: जानें कैसे चेक करें अपना परीक्षा शहर और एडमिट कार्ड

अगर आपने Coal India Limited (CIL) Management Trainee (MT) भर्ती 2026 के लिए आवेदन किया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। कोल इंडिया लिमिटेड ने 11 अगस्त 2026 को CIL MT Exam City Intimation Slip जारी कर दी है।

परीक्षा 24 अगस्त 2026 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में दो शिफ्ट में होगी। आधिकारिक एडमिट कार्ड 21 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाला है। लगभग 1,29,870 उम्मीदवारों ने 660 Management Trainee पदों (Advt. No. 03/2026) के लिए आवेदन किया है।

आपको सबसे पहले एग्जाम सिटी डाउनलोड करना है देखना है कि कौन से शहर में कौन से राज्य में आपकी परीक्षा होने वाली है क्योंकि अलग-अलग राज्यों से उम्मीदवार ने आवेदन किया है अलग-अलग ब्रांच ट्रेड के साथ जैसे मैकेनिक सिविल तो आपकी परीक्षा कहां पर होगी तुरंत चेक करें।

Exam City Intimation Slip क्या है और क्यों जरूरी है?

City Intimation Slip या Exam City Slip एडमिट कार्ड नहीं है। यह सिर्फ आपको बताती है कि आपकी परीक्षा किस शहर में होगी, परीक्षा की तारीख क्या है और शिफ्ट टाइमिंग क्या है। इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं होता। पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य निर्देश एडमिट कार्ड में होंगे। यह स्लिप इसलिए जरूरी है

  • परीक्षा तिथि: 24 अगस्त 2026 (सोमवार)
  • Electrical और Civil: सुबह 9 बजे से 12 बजे तक (रिपोर्टिंग लगभग 7:30 बजे)
  • Mechanical: दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक (रिपोर्टिंग लगभग 1:30 बजे)

बेहतर तैयारी के साथ परीक्षा देने पहुंचे क्योंकि आपको पता है सिलेक्शन आपका तभी होता है जब आप अच्छे नंबर के साथ पास होते हैं और रिजल्ट लिस्ट में आपका नाम आता है इसलिए आपको बेहतर तैयारी के साथ पढ़ाई करना है।

Coal India Limited Exam City Admit Card 2026 Download Kaise Kare: Steps

Coal India Limited Exam City 2026? कोल इंडिया ने आधिकारिक वेबसाइट पर कोई अलग लिंक सक्रिय नहीं किया है। विवरण सीधे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS और ईमेल आईडी पर भेजा गया है। SMS से चेक करने का तरीका:

  1. अपने मोबाइल का मैसेज ऐप खोलें।
  2. “Important Instruction Regarding CIL 2026 Management Trainee Exam” जैसे संदेश को ढूंढें (इनबॉक्स या प्रमोशनल फोल्डर चेक करें)।
  3. संदेश में आपका परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट लिखा होगा।

ईमेल से चेक करने का तरीका:

  1. रजिस्ट्रेशन के समय इस्तेमाल किया गया ईमेल अकाउंट खोलें।
  2. स्पैम/जंक फोल्डर भी चेक करें।
  3. कोल इंडिया या संबंधित भर्ती टीम से आया मेल खोलें।
  4. उसमें दिया गया परीक्षा शहर और अन्य विवरण नोट कर लें।

अगर SMS या ईमेल नहीं मिला है, तो कुछ देर इंतजार करें क्योंकि मेल/संदेश धीरे-धीरे भेजे जा रहे हैं। बार-बार आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in चेक करते रहें।

CIL MT Admit Card 2026 कब और कैसे डाउनलोड करें?

  • आपका नाम, फोटो, रोल नंबर/एप्लिकेशन नंबर
  • परीक्षा केंद्र का पूरा नाम और पता
  • रिपोर्टिंग टाइम और गेट क्लोजिंग टाइम
  • परीक्षा दिन के निर्देश

डाउनलोड करने के सामान्य स्टेप्स (जब लिंक सक्रिय हो):

  1. आधिकारिक वेबसाइट या दिए गए लिंक पर जाएं।
  2. एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालें।
  3. कैप्चा भरकर लॉगिन करें।
  4. एडमिट कार्ड देखें, चेक करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
Official Websitecoalindia.in
CIL MT Admit Card 2026 LINKCheck Here

कम से कम 2-3 रंगीन प्रिंटआउट जरूर रखें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए प्रिंटेड एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र (आधार, पैन, वोटर आईडी आदि) अनिवार्य है।

My name is Raju, and I have been working in the education field for the past 4 years. On this portal, you will find all the latest updates related to the UP Board exams 2026 and other board examinations, including model papers, results, cut-offs, and answer keys.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment