UP TET OTR Registration Kaise Kare? Step-by-Step Guide 2026: बिना OTR के फॉर्म नहीं भर पाएंगे!
जैसा कि हम सभी जानते हैं उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए आपको उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा देना होगा इसके लिए आवेदन फार्म 27 मार्च 2026 से शुरू हो गए हैं जिसके लिए आपको वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसे ओटीआर रजिस्ट्रेशन कहा जाता है बिना गलती के कैसे करेंगे।

यहां पर पूरा डिटेल दिया जा रहा है क्या क्या डॉक्यूमेंट लगेगा और कौन सा डॉक्यूमेंट है जो सबसे ज्यादा जरूरी है बिना इसके आप परीक्षा नहीं दे सकते हैं और इस बार बहुत से बदलाव किए गए हैं उन सभी बदलाव के साथ आपको वन टाइम रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश टेट परीक्षा के लिए कैसे करना है पूरी डिटेल ध्यान से अंत तक देखें क्योंकि अगर आप गलती करते हैं OTR में तो आपके लिए बड़ी समस्या हो जाएगी।
क्या आप यूपी में सरकारी टीचर बनना चाहते हैं? प्राइमरी (क्लास 1-5) या अपर प्राइमरी (क्लास 6-8) स्तर पर शिक्षक की नौकरी का सपना देख रहे हैं? तो UPTET 2026 आपके लिए सुनहरा मौका है। परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को होने वाली है और आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 है।
लेकिन ध्यान दें – इस बार OTR (One Time Registration) अनिवार्य कर दिया गया है। बिना OTR पूरा किए आप UPTET का आवेदन फॉर्म नहीं भर पाएंगे। OTR एक बार करने से भविष्य में UPTET, STET, TGT, PGT जैसी कई शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में बार-बार बेसिक डिटेल नहीं भरनी पड़ेंगी।
UPTET OTR क्या है और क्यों जरूरी है?
OTR यानी एक बार का पंजीकरण। इसमें आप अपनी बेसिक व्यक्तिगत जानकारी (नाम, जन्म तिथि, मोबाइल, ईमेल, श्रेणी, माता-पिता का नाम आदि) एक बार भरते हैं। इसके बाद आपको एक यूनिक OTR Number मिलता है,
इससे फायदा यह है कि:
- बार-बार फॉर्म भरते समय डिटेल दोहरानी नहीं पड़ती।
- गलतियां कम होती हैं।
- प्रक्रिया तेज और सुरक्षित होती है।
अगर आप UPTET 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो OTR पहला और अनिवार्य स्टेप है। बिना इसके मुख्य आवेदन फॉर्म लिंक काम नहीं करेगा।
UP TET OTR Registration Kaise Kare Step-by-Step Process (2026)
- सबसे पहले यूपी टेट ओटर के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करेंगे आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
- रजिस्ट्रेशन (e-Form) भरें:
- “New Registration” या “Register” पर क्लिक करें।
- वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालें।
- अपना पूरा नाम, जेंडर, कैटेगरी (General/OBC/SC/ST), पिता और माता का नाम, जन्म तिथि, और डोमिसाइल स्टेट (Uttar Pradesh) भरें।
- आधार कार्ड नंबर दर्ज करके ओटीपी से वेरिफिकेशन करें ईमेल आईडी वेरीफाई करें साथ में मोबाइल नंबर वेरीफाई करें।
- OTP वेरिफिकेशन: मोबाइल और ईमेल पर आए OTP से वेरिफाई करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल्स जनरेट होंगे: सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको OTR Number / Login ID मिल जाएगा। इसे नोट कर लें या सेव कर लें।
- लॉगिन करें और डिटेल्स पूरा करें:
- OTR Number, ईमेल या मोबाइल से लॉगिन करें (OTP या पासवर्ड से)।
- फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- सभी जानकारी चेक करें और सबमिट करें।
- प्रिंटआउट लें: सफल OTR के बाद प्रिंटआउट निकाल लें। इसे सुरक्षित रखें।
UPTET जरूरी दस्तावेज तैयार रखें:
- ▫️ आधार कार्ड
- ▫️ 10वीं की मार्कशीट
- ▫️ 12वीं की मार्कशीट
- ▫️ ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- ▫️ D.El.Ed / B.El.Ed / B.Ed मार्कशीट
- ▫️ SC / ST / OBC / EWS प्रमाण पत्र
- ▫️ पासपोर्ट साइज फोटो + LIVE फोटो
- ▫️ हस्ताक्षर
- ▫️ मूल निवास प्रमाण पत्र
- ▫️ जाति प्रमाण पत्र
| UP TET OTR Registration Kaise Kare Apply Online Link | Click Here (Active) |
| Check Notice | Click Here |
| UP TET Check Official Notification | Click Here |
सावधानियां:
OTR पूरा करने के बाद आप मुख्य UPTET आवेदन फॉर्म (uptet.upessc.org या upessc.up.gov.in पर) OTR Number से भर सकेंगे।
FAQ
प्रश्न 1: UPTET 2026 के लिए OTR कहां और कैसे करें?
उत्तर: OTR आधिकारिक पोर्टल पर करें। बेसिक डिटेल्स भरें, OTP वेरिफाई करें और OTR Number प्राप्त करें। यह UPTET आवेदन के लिए अनिवार्य है।
प्रश्न 2: OTR नहीं करने पर क्या होगा?
और क्या यह सिर्फ UPTET के लिए है? उत्तर: बिना OTR के UPTET 2026 का मुख्य फॉर्म नहीं भर पाएंगे। यह एक बार का रजिस्ट्रेशन है।
