यूपी पॉलिटेक्निक मिल गया कॉलेज देखें 2nd राउंड एलॉटमेंट रिजल्ट: UP Polytechnic 2nd Round Allotment Result check Cut Off

By: Raju

On: 10/07/2026

Follow Us:

UP Polytechnic Round Allotment Result check Cut Off

UP Polytechnic 2nd Round Allotment Result check Cut Off: यूपी पॉलिटेक्निक 2nd राउंड अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करें और कट-ऑफ जानें:

अगर आपने उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक कोर्स के लिए परीक्षा दिया था काउंसलिंग में भाग लिया है तो सबसे पहले अपना सीट एलॉटमेंट रिजल्ट चेक करें ताकि आपका सही समय पर ऑनलाइन एडमिशन हो सके क्योंकि आज के टाइम पर लगभग सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है तो उसके लिए आपको अपने सीट अलॉटमेंट चेक कर लेना है कौन सा कॉलेज आपको अलॉटमेंट में दिया गया है।

और बहुत से उम्मीदवार को 2nd राउंड एलॉटमेंट में सीट नहीं मिलती है तो उसके लिए भी प्रक्रिया है क्योंकि आपको पता है सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन अलग-अलग रैंक पर होता है तो उसके लिए आपको काउंसलिंग करने का सही तरीका जानना जरूरी होता है चलिए जानते हैं कैसे सीट अलॉटमेंट चेक करेंगे अगर आपको कॉलेज नहीं पसंद है तो आपको कौन सा विकल्प सेलेक्ट करना है पूरा डिटेल समझे ध्यान से।

यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2026 चल रही है और 2nd राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 10 जुलाई 2026 को जारी होने वाला है। अगर आपने अभी तक चॉइस नहीं भरी हैं तो तुरंत jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

क्यों है यह रिजल्ट और कट-ऑफ इतना महत्वपूर्ण?

यूपी में सैकड़ों सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक संस्थानों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, आईटी, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल आदि कोर्सेस की हजारों सीटें भरी जाती हैं। JEECUP काउंसलिंग के जरिए रैंक, कैटेगरी और आपके द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर सीट अलॉट होती है।

2nd राउंड अलॉटमेंट सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि अच्छी रैंक वाले कैंडिडेट्स को यहां बेहतरीन कॉलेज और ब्रांच मिलने की सबसे ज्यादा संभावना होती है। अगर आपको सीट मिल गई तो आप Freeze (सीट स्वीकार) या Float (बेहतर ऑप्शन के लिए इंतजार) का विकल्प चुन सकते हैं।

UP Polytechnic कट-ऑफ क्या बताता है?

कट-ऑफ पिछले सालों के क्लोजिंग रैंक पर आधारित होता है। सरकारी पॉलिटेक्निक में कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी पॉपुलर ब्रांचेस के लिए ओपन कैटेगरी में क्लोजिंग रैंक अक्सर कुछ हजार तक रहता है, जबकि अन्य ब्रांचेस में दस-बीस हजार तक जा सकता है।

कैटेगरी (OBC, SC, ST, EWS) के अनुसार कट-ऑफ अलग-अलग होता है। अगर आपकी रैंक अच्छी है तो 1st राउंड में ही सरकारी कॉलेज मिल सकता है, वरना बाद के राउंड्स में प्राइवेट ऑप्शन्स देखने पड़ सकते हैं।

UP Polytechnic 2nd Round Allotment Result check Kaise Kare: Steps

उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक द्वितीय चरण के लिए काउंसलिंग अलॉटमेंट चेक करने का पूरा प्रोसेस ऑनलाइन है यहां पर चेक करें:

  1. अप पॉलिटेक्निक 2nd चरण सीट एलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  2. “Seat Allotment Result” या “Round 2 Allotment” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना Application Number, Password/Date of Birth डालें।
  4. रिजल्ट देखें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
  5. अलॉटमेंट लेटर में दी गई डिटेल्स (कॉलेज, ब्रांच, रिपोर्टिंग डेट) ध्यान से पढ़ें।
  6. अगर आपको कॉलेज अलॉटमेंट मिल गया है तो सबसे पहले आपको वेरिफिकेशन करना होगा किसी नजदीकी कॉलेज में।
  7. उसके बाद आप अलॉटमेंट किए गए कॉलेज में जाकर एडमिशन ले सकते हैं फीस जमा करके।

नोट : अगर किसी का एलॉटमेंट नहीं दिखाई दे रहा है तो निश्चिंत रहें कुछ घंटे बाद दोबारा से प्रयास करें अक्सर सरवर की समस्या होती है तबओपन नहीं होताहै लेकिन कुछ घंटे बाद दिखाई देने लगता है

UP Polytechnic 2nd Round Allotment ResultClick Here
Instructions for JEECUP Counselling 2026Click Here
UP Polytechnic OR CR CUT OFF Click Here
UP Polytechnic Government & Aided Institute ListClick Here
कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा Cut OffClick Here
UPJEE 2026 Seat MatrixClick HERE
Official WebsiteClick Here

जरूरी तारीखें (Round 2):

  • अलॉटमेंट रिजल्ट: 10 जुलाई 2026

डॉक्यूमेंट तैयार रखें: JEECUP रैंक कार्ड, 10वीं मार्कशीट, कैटेगरी सर्टिफिकेट, फोटो, आईडी प्रूफ आदि। वेरिफिकेशन जिला हेल्प सेंटर्स पर होगा।

अगर आपकी रैंक 1 लाख से ज्यादा है तो क्या करें समझे

अगर आपकी रैंक 1 लाख से ज्यादा है तो भी आपको गवर्नमेंट कॉलेज में एडमिशन मिल जाएगा लेकिन उसके लिए आपको सबसे पहले ओपनिंग रैंक और क्लोजिंग रैंक चेक करना होगा क्योंकि कितने रैंक तक पिछली बार कॉलेज मिला था और इस बार मिल सकता है इसके लिए इस साल 2026 का क्लोजिंग रैंक चेक करना होगा।

जिसमें यह पता चलता है कि अभी तक कितने रैंक तक कौन से ट्रेड में कॉलेज अलॉटमेंट किया गया है जहां पर आप एडमिशन लेना चाहते हैं तो उसके आधार पर आप अगले राउंड में उन कॉलेज को चॉइस फिलिंग में सिलेक्ट कर सकते हैं ताकि आपको अधिक रैंक पर भी सरकारी कॉलेज मिल जाए जिसमें फीस कम लगती है आपको पता होगा प्राइवेट कॉलेज में फीस बहुत ज्यादा है।

टिप्स जो आपकी मदद करेंगे

  • अपनी रैंक के हिसाब से रियलिस्टिक चॉइस भरें। टॉप प्रेफरेंस में अच्छे कॉलेज रखें लेकिन बैकअप भी रखें।
  • काउंसलिंग फीस (सीट एक्सेप्टेंस) समय पर जमा करें।
  • अगर 1st राउंड में सीट न मिले तो हार न मानें – Round 2, 3 और स्पॉट राउंड्स भी आते हैं।

FAQ:

प्रश्न: अगर 2nd राउंड में सीट अलॉट हो गई तो क्या करना चाहिए?

उत्तर: अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें। अगर कॉलेज-ब्रांच पसंद है तो Freeze चुनें और फीस जमा करके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा करें। अगर बेहतर ऑप्शन चाहते हैं तो Float चुनें, लेकिन रिस्क भी समझ लें कि अगले राउंड में सीट न मिले।


My name is Raju, and I have been working in the education field for the past 4 years. On this portal, you will find all the latest updates related to the UP Board exams 2026 and other board examinations, including model papers, results, cut-offs, and answer keys.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment